• HOME
  • Contact
  • Send News
  • Be Reporter
MRU India Tv
  • HOME
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • MRU Team
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • HOME
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • MRU Team
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
MRU India Tv
No Result
View All Result
Home खेल जगत

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में, 116 जोड़े बंधे एक सूत्र में अभी देखे

by MruindiaTv
February 26, 2021
in खेल जगत, प्रदेश, मनोरंजन, राजनीति, राष्ट्रीय, व्यापार, स्वास्थ्य
0
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में, 116 जोड़े बंधे एक सूत्र में अभी देखे
0
SHARES
48
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में, 116 जोड़े बंधे एक सूत्र में

सतेन्द्र सेंगर MRU INDIA TV

औरैया 26 फरवरी दिबियापुर के नारायणी मंडपम गेस्ट हाउस में विभिन्न क्षेत्रों से विवाह के लिए पंजीकृत 116 जोड़ों का विवाह कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत, राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री राम मिश्रा, जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा तथा जनपद के सभी वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों की उपस्थिति में विवाह के पवित्र बन्धन में गायत्री परिवार द्वारा विधि विधान से विवाह कराया गया। सभी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 116 जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित कराकर वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए हार्दिक बधाई दी व उनके मंगलमय भविष्य की कामना भी की गई।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सकुशल व हर्षाेउल्लास के साथ हुआ सम्पन्न
जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा व मुख्य विकास अधिकारी अशोक बाबू मिश्रा द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत विवाह बंधन धन में बंधे सभी जोड़ों व उनके परिजनों को हार्दिक बधाई देते हुए मंगलमय भविष्य की कामना की है। मुख्य अतिथि कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि पूरे प्रदेश में सामूहिक विवाह योजना में प्रारम्भ से अब तक लाखों से अधिक जोड़ो का विवाह सम्पन्न कराया जा चुका है। विवाह के तहत दहेज की कुप्रथा से मुक्ति, विवाह उत्सव में अनावश्यक अपव्यय एवं प्रदर्शन से मुक्ति, सर्वधर्म समभाव तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना भी है। प्रदेश सरकार द्वारा इस प्रकार के आयोजन को प्रत्येक जनपद में कराकर जहां गरीबों परिवारों के विवाह सम्पन्न कराकर समाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रही है वहीं इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बढ़ता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन से जहां एक साथ सैकड़ों शादियां एक ही मण्डप व एक ही स्थान पर हो रही है इससे फिजूल खर्चे पर भी रोक लगने के साथ ही सामाजिक बुराईयां भी दूर हो रही है। प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों के लिए कन्या सुमंगला योजना भी चलाई गई है जिसमें बेटी के जन्म होते ही उसके खाते में दो हजार की धनराशि भेजने का काम किया जा रहा है। सरकार द्वारा बेटियों के लिये बहुत सी योजनाएं चलायी जा रही है। मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के लिये जागरूक किया जायेगा।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत कन्या के खातें में मिली धनराशि,जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा व जिला समाज कल्याण अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने बताया गया कि योजनान्तर्गत शासन द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत कन्या के खातें में धनराशि 35000 एवं उपहार सामग्री की धनराशि 10000 तथा कार्यक्रम आयोजन की धनराशि 6000 इस प्रकार प्रत्येक जोड़ों पर 51000 रुपये खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का गरीब परिवारों की शादी योग्य कन्याओं के विवाह में सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक नवीन एवं अभिनव प्रयास है जिसके सुखद परिणाम है। मुख्यमंत्री के इस दिशा में उठाये गये कदम का उद्देश्य शादी में अनावश्यक व्यय को नियंत्रित करना है और सामूहिक विवाह को बढ़ावा देना है ताकि कम खर्चे में एक ही स्थान पर विवाह की रसमे पूरी हो जाये। इस तरह के सामूहिक विवाह लोक प्रिय होंगे और ऐसे आयोजनों को बढ़ावा मिलेगा। जिन बच्चों के माता पिता अभिभावक किसी कारणवश इस दुनिया में नही है इस तरह की शादी से उनको एक सहारा सरकार द्वारा दिया गया है।समाज कल्याण अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने बताया कि 124 जोड़ो ने अपना पंजीकरण विवाह हेतु कराया था पर किन्हीं कारणों से 8 जोड़े उपस्थित नहीं हो पाये इस वजह से 116 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। विवाह कार्यक्रम में 4 जोड़ों का निकाह कराया गया जबकि 112 जोड़ों को हिंदू रीति रिवाज से विवाह कराया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दस हजार रूपये के अन्तर्गत प्रति जोड़े को चार – चार नग स्टील की थाली, गिलास, कटोरी, चम्मच और एक – एक नग, कम्बल, कुकर, बैग, लाल चुनरी, टंकी, साड़ी पेटीकोट, बिछिया, पायल उपहार में दी गयी।
कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गरीब बेटियों के लिए जो सरहानीय कार्य किया जा रहा है। इससे गरीब परिवारों को बहुत राहत मिली है। गरीब परिवार पर जो आर्थिक बोझ कम करने का काम किया है। सरकार द्वारा बहन बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है सामूहिक विवाह योजना भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है जिससे कम खर्चे में ही बेटी की शादी होती है। इससे पिता पर शादी के खर्चे का बोझ नहीं पड़ता है सारा खर्चा सरकार उठाती है।
इस दौरान ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान अपर जिलाधिकारी न्यायिक एमपी सिंह परियोजना निदेशक हरेन्द्र सिंह डीएसटीओ बब्बन प्रसाद मौर्या सहित भाजपा मीडिया प्रभारी दिलीप मिश्रा एवं अन्य संबंधित अधिकारी गण एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
ShareTweet
ADVERTISEMENT
Previous Post

महिलाओं के लिए क्या है सीएम की महत्वपूर्ण योजना-रीना सिंह

Next Post

बिभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से फल फूल रहे अबैध अस्पताल

MruindiaTv

MruindiaTv

Next Post

बिभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से फल फूल रहे अबैध अस्पताल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 129 Followers
  • 177k Subscribers
  • 23.8k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
क्या आप जानते हैं पत्नी को अपने पति के पैर क्यों छूने चाहिए जाने रहस्य

क्या आप जानते हैं पत्नी को अपने पति के पैर क्यों छूने चाहिए जाने रहस्य

January 20, 2021
औरैया जनपद की अजीतमल तहसील के अंतर्गत ग्राम जैनपुर में हो रहा अवैध खनन

औरैया जनपद की अजीतमल तहसील के अंतर्गत ग्राम जैनपुर में हो रहा अवैध खनन

May 25, 2021

पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा पंजीकृत करने वालो की अब खैर नहीं—-सुप्रीम कोर्ट

May 9, 2021
औरैया में मनाया गया उत्तर प्रदेश महोत्सव दिवस

औरैया में मनाया गया उत्तर प्रदेश महोत्सव दिवस

January 24, 2021

Mruindiatv me आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है

0

0
प्रधान पुत्र के द्वारा चप्पल से पिटाई करने पर बुजुर्ग ने लगाई सतेन्द्र सेंगर से की गुहार

0

0
प्राथमिक बिद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षामित्र की आपसी बिवाद के चलते स्कूल के छात्रों का भविष्य लगा दाव पर

प्राथमिक बिद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षामित्र की आपसी बिवाद के चलते स्कूल के छात्रों का भविष्य लगा दाव पर

December 23, 2022
बलवंत हत्याकाण्ड की आग दिल्ली तक पहुंची, सेंगर क्षत्रिय संगठन की मुख्य जिम्मेदारी सतेन्द्र सेंगर को दी गई

बलवंत हत्याकाण्ड की आग दिल्ली तक पहुंची, सेंगर क्षत्रिय संगठन की मुख्य जिम्मेदारी सतेन्द्र सेंगर को दी गई

December 19, 2022
पद्मश्री भिखारी ठाकुर जी का पुण्यतिथि

पद्मश्री भिखारी ठाकुर जी का पुण्यतिथि

July 11, 2022
कबीर जयंती का आयोजन

कबीर जयंती का आयोजन

June 14, 2022

Recent News

प्राथमिक बिद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षामित्र की आपसी बिवाद के चलते स्कूल के छात्रों का भविष्य लगा दाव पर

प्राथमिक बिद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षामित्र की आपसी बिवाद के चलते स्कूल के छात्रों का भविष्य लगा दाव पर

December 23, 2022
बलवंत हत्याकाण्ड की आग दिल्ली तक पहुंची, सेंगर क्षत्रिय संगठन की मुख्य जिम्मेदारी सतेन्द्र सेंगर को दी गई

बलवंत हत्याकाण्ड की आग दिल्ली तक पहुंची, सेंगर क्षत्रिय संगठन की मुख्य जिम्मेदारी सतेन्द्र सेंगर को दी गई

December 19, 2022
पद्मश्री भिखारी ठाकुर जी का पुण्यतिथि

पद्मश्री भिखारी ठाकुर जी का पुण्यतिथि

July 11, 2022
कबीर जयंती का आयोजन

कबीर जयंती का आयोजन

June 14, 2022
  • HOME
  • Contact
  • Send News
  • Be Reporter
Contact Us - Address- श्री शंकर होटल गायत्री नगर औरैया उ.प्र.
Email-mruindiatv@gmail.com
Phone- 9412444174

Copyright © 2021 Mruindiatv All Right Reserved. Powered by AMBIT (7488039982)

No Result
View All Result
  • HOME
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • MRU Team
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Mruindiatv All Right Reserved. Powered by AMBIT (7488039982)

Call Now Button