क्लासिक हेल्थ क्लब दिबियापुर में आकाश मिश्रा ने झंडारोहण कर एवम गीत के साथ कार्यक्रम की सुरुवात कीआकाश मिश्रा ने कहा विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक भारत की बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। कहा जाता है कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। बता दें कि जब देश को सन् 1950 में 26 जनवरी को संविधान मिला, इसके बाद ही भारत एक लोकतांत्रिक और गणतंत्र देश घोषित हुआ। इस दिन भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के बाद देश को उसका संविधान सौंपा था। उसके बाद से हर साल ये दिन लोगों के लिए बेहद गौरवमयी होता है जिसे देशवासी हर्षोल्लास से मनाया जाता है।