जन संघ सेवक मंच आगामी चुनाव 2022 में अपनी भुमिका एवं सामाजिक कार्यों को लेकर 29 दिसंबर 2021 को करेगा प्रेस वार्ता
MRU INDIA TV लखनऊ
लखनऊ, जन संघ सेवक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक शशांक कुमार सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला आयरन लेडी रीना सिंह, शिवपुर विधानसभा 386 वाराणसी, राष्ट्रीय महामंत्री के.पी.गुप्ता जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता ,पंडित जे.के.शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष (मुख्य शाखा) श्याम किशोर शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर साधना जी, युवा प्रदेश अध्यक्ष कुशाग् ,प्रदेश उपाध्यक्ष राम अनुज ,प्रदेश मंत्री पुनीत शुक्ला ,अजीत कुमार श्रीवास्तव प्रदेश मंत्री, प्रदेश महामंत्री आशुतोष, मंडल अध्यक्ष लखनऊ पुलकित, जिला अध्यक्ष लखनऊ अनिल मिश्रा ,प्रदेश मंत्री अमित विक्रम, भारत सिंह मौर्य प्रदेश महामंत्री ,प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा ,अनिल कुमार श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष बाराबंकी, यशी गुप्ता जिला अध्यक्ष कानपुर आदि लोग उपस्थित रहेंगे। जन संघ सेवक मंच आगामी चुनाव 2022 में अपनी राजनैतिक भूमिका और मंच द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों पर विशेष कार्य कर रहे लोगों की समीक्षा एवं प्रेस वार्ता के लिए (एक विशेष कार्यक्रम) 29 दिसंबर प्रेस क्लब लखनऊ में आयोजित करेंगे। जिसका समय 1:00 PM से 3.00PM तक रहेगा। समस्त उत्तर प्रदेश सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि संगठन में उपस्थित रहें। हम सभी का दायित्व है कि सामाजिक कार्य और गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए हम अपनी बात समाज के सामने रखें। आगामी चुनाव में हम किसका समर्थन करते हैं यह भी 29 तारीख को दिसंबर को स्पष्ट करने पर विचार होगा। यह हिंदुत्व और राष्ट्र विचारधारा से प्रेरित संगठन अपना उद्देश्य आप सभी के समक्ष प्रस्तुत करेगा।