• HOME
  • Contact
  • Send News
  • Be Reporter
MRU India Tv
  • HOME
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • MRU Team
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • HOME
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • MRU Team
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
MRU India Tv
No Result
View All Result
Home UP

तेज आवाज में स्पीकर से गाना बजाते हुए यमराज की भांति हवा की गति से बेधड़क दौड़ते है ट्रैक्टर

by MruindiaTv
November 17, 2021
in UP
0
तेज आवाज में स्पीकर से गाना बजाते हुए यमराज की भांति हवा की गति से बेधड़क दौड़ते है ट्रैक्टर
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

तेज आवाज में स्पीकर से गाना बजाते हुए यमराज की भांति हवा की गति से बेधड़क दौड़ते है ट्रैक्टर

औरैया- ट्रैक्टर चालक की लापरवाही ने एक हंसते खेलते परिवार को उजाड़ दिया। दो मासूम बेटियों को अब ताउम्र मां की आँचल की छांव नसीब नहीं होगी। चौराहों पर खड़े होकर बाइकों का चालान काटने वाली ट्रैफिक पुलिस और ओवरलोड के नाम पर ट्रकों से वसूली करने वाले परिवहन विभाग के अफसर यदि तेज गति में मुख्य मार्गों पर म्यूजिक साउंड बजाते हुए बेधड़क दौड़ रहे ट्रैक्टरों का चालान काटते तो शायद हादसों को रोका जा सकता है।
आपको बता दें कि आज सदर कोतवाली क्षेत्र के सुरान गांव के प्राथमिक विद्यालय में पदारूढ़ एक महिला शिक्षक को स्कूटी से स्कूल जाते समय सुरान रोड पर तेज गति से दौड़ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने पहले टक्कर इसके बाद कुचलते हुए भाग खड़ा हुआ। महिला शिक्षक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मां के साथ ही स्कूल जा रही उसकी अबोध बच्ची दूर जा गिरी। भगवान की कृपा से उसकी जान तो बच गई किन्तु अब वह जीवन पर्यंत मां की ममता से बंचित हो गई। अबोध बालिका और उसकी दूसरी मासूम बहन का रो रोकर बुरा हाल है और परिवार के अन्य सदस्य भी अबोध बालिकाओं को देख बार बार दहाड़ें मारकर बेसुध हो रहे हैं। माँ के बिना बेटियों की परवरिश कैसे होगी, इसका अंदाजा कोई भी आसानी से लगा सकता है।

ADVERTISEMENT

कृषि कार्य हेतु ट्रैक्टर व ट्राली का रजिस्ट्रेशन कराने वाले ज्यादातर ट्रैक्टर व्यापारिक कार्यों में लगे हुए देखे जा सकते हैं। कोई मिट्टी के खनन व ट्रांसपोर्टेशन में तो कोई बाजारों में माल की ढुलाई में लगा हुआ है। इंजन की छतरी में स्पीकर बांध कर तेज आवाज में गाना बजाते हुए ट्रैक्टर चालक व्यस्ततम मार्गों पर भी हवा की गति से ट्रैक्टर दौड़ाते हुए कहीं भी और कभी भी देखे जा सकते हैं। इनका ब्रेक भी इतना पॉवरफुल नहीं होता कि इमरजेंसी में गति को कंट्रोल किया जा सके। शहर के लगभग हर चौराहों और मार्गों पर इनकी बेलगाम गति देखी जा सकती है। ट्रैफिक पुलिस हो या ट्रांसपोर्ट विभाग! यह लोग बाइकों को रोककर भद्र व्यक्तियों को अपमानित करने और उनका चालान काटने में ही अपनी शान समझते हैं। कृषि कार्य के नाम पर रजिस्ट्रेशन कराकर अवैध धंधों में लगे ऐसे वाहन इनकी अवैध कमाई का जरिया हैं। ट्रैक्टर की टक्कर से दर्दनाक मृत्यु को वरण करने वाली शिक्षिका को तो अब जिंदा नहीं किया जा सकता लेकिन फिर कोई मासूम अपनी माँ की ममता से महरूम न हो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को सख्ती दिखानी होगी।

ShareTweetShare
ADVERTISEMENT
Previous Post

आज हिन्दू समाज पार्टी पदाधिकारियों द्वारा कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद व मौलाना अल्वी के विवादित बयान को लेकर हजरतगंज कोतवाली लखनऊ में गिरफ्तारी को लेकर एफ आई आर दर्ज कराया गया,

Next Post

कानपुर देहात जनपद के अंतर्गत आने वाले जनसंघ से लेकर 2020 तक के कार्यकर्ता एवं नेताओं के कार्यक्रमों का विवरण

MruindiaTv

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 111 Followers
  • 165k Subscribers
  • 23.5k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
क्या आप जानते हैं पत्नी को अपने पति के पैर क्यों छूने चाहिए जाने रहस्य

क्या आप जानते हैं पत्नी को अपने पति के पैर क्यों छूने चाहिए जाने रहस्य

January 20, 2021
औरैया जनपद की अजीतमल तहसील के अंतर्गत ग्राम जैनपुर में हो रहा अवैध खनन

औरैया जनपद की अजीतमल तहसील के अंतर्गत ग्राम जैनपुर में हो रहा अवैध खनन

May 25, 2021
एक तरफ होली त्यौहार तो दूसरी ओर आकस्मित मौत से छाया मातम

एक तरफ होली त्यौहार तो दूसरी ओर आकस्मित मौत से छाया मातम

March 27, 2021
औरैया में मनाया गया उत्तर प्रदेश महोत्सव दिवस

औरैया में मनाया गया उत्तर प्रदेश महोत्सव दिवस

January 24, 2021

Mruindiatv me आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है

0

0
प्रधान पुत्र के द्वारा चप्पल से पिटाई करने पर बुजुर्ग ने लगाई सतेन्द्र सेंगर से की गुहार

0

0
यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ बड़ा हादसा

यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ बड़ा हादसा

May 26, 2022
दिबियापुर से सटे गांव से

दिबियापुर से सटे गांव से

May 24, 2022
थाना दिबियापुर पुलिस द्वारा अन्तर्गत धारा 14 (1) गिरोहबंद एंव असमाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत अभियुक्त की सम्पत्ति को किया गया जब्त

थाना दिबियापुर पुलिस द्वारा अन्तर्गत धारा 14 (1) गिरोहबंद एंव असमाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत अभियुक्त की सम्पत्ति को किया गया जब्त

May 22, 2022
RBI सरकार देगा 30,307 करोड़ का डिविडेंड ,बोर्ड से मिली मंजूरी

RBI सरकार देगा 30,307 करोड़ का डिविडेंड ,बोर्ड से मिली मंजूरी

May 21, 2022

Recent News

Contact Us - Address- श्री शंकर होटल गायत्री नगर औरैया उ.प्र.
Email-mruindiatv@gmail.com
Phone- 9412444174

Copyright © 2021 Mruindiatv All Right Reserved. Powered by AMBIT (7488039982)

No Result
View All Result
  • HOME
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • MRU Team
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Mruindiatv All Right Reserved. Powered by AMBIT (7488039982)

Call Now Button