• HOME
  • Contact
  • Send News
  • Be Reporter
MRU India Tv
  • HOME
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • MRU Team
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • HOME
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • MRU Team
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
MRU India Tv
No Result
View All Result
Home Uncategorized

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के औरैया आने से पत्रकारो में नाराजगी उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ

by MruindiaTv
August 9, 2021
in Uncategorized
0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के औरैया आने से पत्रकारो में नाराजगी उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ
0
SHARES
38
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मा0 मुख्यमंत्री जी ने बाढ़ प्रभावित 26 परिवारों को आपदा राहत सामग्री वितरित की।

मा0 मुख्यमंत्री जी ने बाढ़ से प्रभावित गॉवों का किया हवाई सर्वेक्षण

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ की बाढ़ व आपदा राहत कार्यों की समीक्षा

जिला प्रशासन के बेहतरीन राहत कार्य से नही कोई पशुहानि या जनहानि- सीएम

सभी प्रभावित परिवारों को दी जाये हर प्रकार की राहत- सीएम

ADVERTISEMENT

औरैया 09 अगस्त 2021 – आज मा0 मुख्यमंत्री जी ने जनपद औरैया में पहुॅचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। उसके बाद कलेक्ट्रेट पहुॅचकर बाढ़ से प्रभावित लोगों से भेंट की और उन्हें राहत साम्रगी वितरित की। इसके बाद उन्होने कलेक्ट्रेट सभागार में जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ एवं आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी से अब तक किये गये आपदा राहत कार्यों की जानकारी ली जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के 13 राजस्व गॉव बाढ़ से अत्यधिक प्रभावित है। सभी प्रभावित गॉव में जिला स्तरीय नोडल अधिकारी की तैनाती की गयी है। तहसील औरैया के 532 एवं तहसील अजीतमल के 815 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। उनके रूकने व खानपान की व्यवस्था की गई है। राहत कार्य हेतु 10 बाढ़ चौकियां बनाई गई है एवं 68 छोटी नावे एवं 74 गोताखोर लगाये गये है। बाढ़ से प्रभावित 1347 परिवारों को आपदा राहत खाद्य सामग्री वितरित की गयी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्रामों में 04-04 मेडीकल टीम एवं 01-01 मेडीकल मोबाइल यूनिट लगाई गई है प्रभावित ग्रामों में आशा के माध्यम से 12847 क्लोरीन की टेबलेट एवं 2228 पैकेट ओआरएस का वितरण किया जा चुका है। पशुपालन विभाग द्वारा 3364 पशुओं का टीकाकरण तथा 526 बीमार पशुओ का उपचार किया गया है। अभी तक किसी भी पशुधन की हानि नही हुई है। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था हेतु 09 पुलिस चौकी बनाई गई। इन चौकियों का एक कन्ट्रोल रूम भी बनाया गया है। सभी राजस्व ग्रामों में पुलिस एवं महिला सुरक्षा कर्मियों की वायरलैस सेट के साथ 24 घंटे डयूटी लगाई गई है।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमण कर बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुचायें। उन्होने मा0 कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत एवं प्रभारी मंत्री जयकुमार जैकी भी बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर लोंगो को राहत पहुचाते रहें।
मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा अपने हाथों से बाढ़ से प्रभावित मुन्नी देवी, आशा देवी, समता देवी, विनीता, देवेन्द्र कुमार, अंकुर, रामजी, सुभाष चन्द्र सहित 26 परिवारों को आपदा राशन किट वितरित की गई। उन्होने बाढ़ से प्रभावित लोगों से बात करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा लगातार राहत कार्य किया जा रहा है। किसी को परेशान होने की जरूरत नही है।
इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राजस्थान एवं मध्यप्रदेश में भारी बारिश होने के कारण औरैया के 13 राजस्व ग्रामों के लोग प्रभावित हुए है। एसडीआरएफ एवं पीएससी के द्वारा राहत कार्य किया जा रहा है। सभी प्रभावित परिवारोें पर्याप्त मात्र में राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। आपदा राशन किट में 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, 10 किलो आलू, मसाले, नमक, टार्च, मोमबत्ती दी जा रही है। पशुओं हेतु भी चारे की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल टीमें भी लगाई गई है। प्रदेश के दो मंत्री राहत एवं बचाव कार्य का लगातार निरीक्षण कर रहें है। आपदा से जनहानि होने पर प्रत्येक व्यक्ति को 04 लाख रूपये सहायता राशि देने की व्यवस्था है। यदि किसी का मकान पूर्ण रूप से ध्वस्त जाता है तो उसे मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया जाये। प्रशासन की निर्देश दिये गये है कि जिन गांवों में हर वर्ष पानी आने की सम्भावना रहती है और वह गांव तलहटी में बसे हुए है तो उन्हे ऊचें स्थानों पर बसाने की व्यवस्था की जाये। उन्हें ग्राम पंचायत की जमीन पर अथवा जमीन खरीद कर पुनर्वास की व्यवस्था की जाये।
इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री जयकुमार सिंह जैकी, कृषि राज्य मंत्री श्री लाखन सिंह राजपूत, लोकसभा सांसद इटावा प्रो0 डा0 राम शंकर कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राम मिश्रा, बिधूना विधायक प्रतिनिधि श्री देवेश शाक्य, जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्पणा गौतम, अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहें।

पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार

औरैया के कुछ पत्रकारों का कहना है कि उनका सूचना विभाग में बैठे अधिकारी पत्रकारों के साथ जाति कर रहे हैं औरैया में अनिल कुमार ने कुछ पत्रकारों के पास नहीं बनाए इस पर पत्रकार समाज नाराज हो जब MRU INDIA TV के एडिटर इन चीफ अमन त्रिवेदी ने सीधा व्हाट्सएप पर अनिल कुमार से पूछा तो सूचना विभाग के अधिकारी अनिल कुमार ने एक चुप्पी यूं कहें कि एक खामोशी सी नजर आई और उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया

क्या अनिल कुमार चाह रहे थे योगी से पत्रकार नाराज हो जाएं क्या पत्रकारों को भड़काने का काम कर रहे हैं अनिल कुमार क्या विपक्ष से मिले हुए हैं अनिल कुमार

सूचना विभाग के अधिकारी अक्सर विवादों में नजर आते हैं अभी हाल ही का ताजा मामला सरकारी किताबों का गमन का मामला आया था जिसमें कबाड़े पर तो ली जा रही थी जब वीडियो वायरल हुआ तब वह किताबें वापस हो गई आखिर क्या मंशा है अनिल कुमार की

औरैया में cm के आगमन पर कुछ पत्रकारों के पास नही बनाये क्यों क्या सूचना विभाग अनिल कुमार को विपक्ष ने मना कर दिया क्या या @myogiadityanath से दुश्मनी थी इसलिए #पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार किया @adgzonekanpur @spauraiya11 @PMOIndia @RastrapatiI @Uppolice @bjp4Auraiya @auraiya pic.twitter.com/qDFy9VXVjP

— Anchor Aman trivedi (@Amantrivedi9454) August 9, 2021
ShareTweetShare
ADVERTISEMENT
Previous Post

प्रतिदिन की भांति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ औरैया खंड अजीतमल द्वारा बाढ़ पीड़ितों को भोजन वितरण किया गया

Next Post

केन्द्रीय गृह मंत्री ने आज नई दिल्ली में संसदीय राजभाषा समिति की 36वीं बैठक की अध्यक्षता की।

MruindiaTv

MruindiaTv

Next Post
केन्द्रीय गृह मंत्री ने आज नई दिल्ली में संसदीय राजभाषा  समिति की 36वीं बैठक की अध्यक्षता की।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने आज नई दिल्ली में संसदीय राजभाषा समिति की 36वीं बैठक की अध्यक्षता की।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 111 Followers
  • 165k Subscribers
  • 23.5k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
क्या आप जानते हैं पत्नी को अपने पति के पैर क्यों छूने चाहिए जाने रहस्य

क्या आप जानते हैं पत्नी को अपने पति के पैर क्यों छूने चाहिए जाने रहस्य

January 20, 2021
औरैया जनपद की अजीतमल तहसील के अंतर्गत ग्राम जैनपुर में हो रहा अवैध खनन

औरैया जनपद की अजीतमल तहसील के अंतर्गत ग्राम जैनपुर में हो रहा अवैध खनन

May 25, 2021
एक तरफ होली त्यौहार तो दूसरी ओर आकस्मित मौत से छाया मातम

एक तरफ होली त्यौहार तो दूसरी ओर आकस्मित मौत से छाया मातम

March 27, 2021
औरैया में मनाया गया उत्तर प्रदेश महोत्सव दिवस

औरैया में मनाया गया उत्तर प्रदेश महोत्सव दिवस

January 24, 2021

Mruindiatv me आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है

0

0
प्रधान पुत्र के द्वारा चप्पल से पिटाई करने पर बुजुर्ग ने लगाई सतेन्द्र सेंगर से की गुहार

0

0
यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ बड़ा हादसा

यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ बड़ा हादसा

May 26, 2022
दिबियापुर से सटे गांव से

दिबियापुर से सटे गांव से

May 24, 2022
थाना दिबियापुर पुलिस द्वारा अन्तर्गत धारा 14 (1) गिरोहबंद एंव असमाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत अभियुक्त की सम्पत्ति को किया गया जब्त

थाना दिबियापुर पुलिस द्वारा अन्तर्गत धारा 14 (1) गिरोहबंद एंव असमाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत अभियुक्त की सम्पत्ति को किया गया जब्त

May 22, 2022
RBI सरकार देगा 30,307 करोड़ का डिविडेंड ,बोर्ड से मिली मंजूरी

RBI सरकार देगा 30,307 करोड़ का डिविडेंड ,बोर्ड से मिली मंजूरी

May 21, 2022

Recent News

यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ बड़ा हादसा

यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ बड़ा हादसा

May 26, 2022
दिबियापुर से सटे गांव से

दिबियापुर से सटे गांव से

May 24, 2022
थाना दिबियापुर पुलिस द्वारा अन्तर्गत धारा 14 (1) गिरोहबंद एंव असमाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत अभियुक्त की सम्पत्ति को किया गया जब्त

थाना दिबियापुर पुलिस द्वारा अन्तर्गत धारा 14 (1) गिरोहबंद एंव असमाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत अभियुक्त की सम्पत्ति को किया गया जब्त

May 22, 2022
RBI सरकार देगा 30,307 करोड़ का डिविडेंड ,बोर्ड से मिली मंजूरी

RBI सरकार देगा 30,307 करोड़ का डिविडेंड ,बोर्ड से मिली मंजूरी

May 21, 2022
  • HOME
  • Contact
  • Send News
  • Be Reporter
Contact Us - Address- श्री शंकर होटल गायत्री नगर औरैया उ.प्र.
Email-mruindiatv@gmail.com
Phone- 9412444174

Copyright © 2021 Mruindiatv All Right Reserved. Powered by AMBIT (7488039982)

No Result
View All Result
  • HOME
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • MRU Team
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Mruindiatv All Right Reserved. Powered by AMBIT (7488039982)

Call Now Button