पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं करती हैं वट सावित्री का व्रत- पूजा सेंगर
👉🏻वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा का महत्व
आज के दिन शादी शुदा महिलाएं अपने पति के लंबी उम्र के लिए
व्रत रखती हैं और वट वृक्ष की पूजा करती हैं। इस दौरान पूजा सेंगर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मीडिया अधिकार मंच भारत ने सभी विवाहित महिलाओ को शुभकामनायें देते हुए कहा कि इस व्रत का महत्व करवा चौथ जैसा ही होता है।ज्सयेष्ठ माह की अमावस्या को वट सावित्री व्रत करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और वट के पेड़ की पूजा करती हैं। पूजा सेंगर ने इस व्रत के बारे में बताते हुए कहा कि व्रत में वटवृक्ष की पूजा की जाती है। महिलाएं अखण्ड सौभाग्य व परिवार की समृद्धि के लिए यह व्रत करती हैं। व्रत की परिक्रमा करते समय 108 बार सूत लपेटा जाता है. महिलाएं सावित्री-सत्यवान की कथा सुनती हैं. सावित्री की कथा को सुनने से मनोरथ पूर्ण होते हैं और विपदा दूर होती है।
पूजा की सामग्री- बांस की लकड़ी का पंखा, अगरबत्ती, लाल व पीले रंग का कलावा, पांच प्रकार के फल, बरगद का पेड़, चढ़ावे के लिए पकवान, हल्दी, अक्षत, सोलह श